दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। जिसके चलते आज कांग्रेस के दो पार्षदों ने अपनी ही पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। दोनों पार्षदों ने बीते दिन पार्टी से इस्तीफा दिया। इसके बाद बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रभु दयाल अहिरवार - राजकुमारी हेमराज लडिया ने दिया इस्तीफा
बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में कांग्रेस को झटका लगा हैं। जहां दमोह की पथरिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रभु दयाल अहिरवार और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राजकुमारी हेमराज लडिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। दोनों ने बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठनात्मक अनुशासन और विकासोन्मुख कार्यशैली से प्रभावित होकर यह कदम उठाया हैं।
भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा
दोनों पार्षदों को बीजेपी जिला अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताते चले कि कल बुधवार को दमोह नगर पालिका से बीजेपी के लिए बुरी खबर आई थी। जहां भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि विक्रांत गुप्ता दमोह नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। वे क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज थे।