Flight cancellation: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली शीतकालीन तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बर्फबारी, तेज रफ्तार हवाओं और शून्य के आसपास पहुंचते तापमान ने कई प्रमुख शहरों को ठप कर दिया। सड़कें बर्फ की मोटी परत से ढक गईं, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित रहीं और लाखों लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।
हवाई सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित:
फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightAware के अनुसार 21 से 24 फरवरी के बीच 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। अकेले सोमवार को 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि मंगलवार के लिए भी 1,300 से अधिक उड़ानों को पहले ही निरस्त कर दिया गया। सबसे अधिक असर John F. Kennedy International Airport, LaGuardia Airport, Boston Logan International Airport, Newark Liberty International Airport में पर देखने को मिला, रेल और बस सेवाएं भी कई राज्यों में अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।
न्यूयॉर्क में 15 इंच से ज्यादा बर्फ:
New York City में प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की। शहर के मेयर Zohran Mamdani ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की। सेंट्रल पार्क में 15 इंच से अधिक बर्फ दर्ज की गई, जबकि लॉन्ग आइलैंड और न्यू जर्सी के कई इलाकों में लगभग दो फीट तक हिमपात हुआ। Philadelphia में करीब एक फुट बर्फ गिरी, वहीं Boston में देर शाम तक लगातार हिमपात जारी रहा।
ब्लिजार्ड की श्रेणी में तूफान:
मौसम विभाग के अनुसार 35 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलीं और 40–60 मील प्रति घंटे तक के तेज झोंके दर्ज किए गए। तटीय क्षेत्रों जैसे Nantucket में 60 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलीं। National Weather Service ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि इंटरस्टेट-95 कॉरिडोर के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।
5.7 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल:
तूफान के कारण पूर्वी तट पर 5.7 लाख से अधिक घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। Massachusetts और New Jersey सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। इसके अलावा Delaware और Rhode Island में भी व्यापक असर देखा गया। Kathy Hochul ने राहत और बचाव कार्यों के लिए नेशनल गार्ड तैनात किए Massachusetts में इमरजेंसी घोषित कर दी गई और सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए। तूफान की तीव्रता को देखते हुए न्यूयॉर्क स्थित United Nations मुख्यालय को भी एक दिन के लिए बंद करना पड़ा।
जनजीवन पर व्यापक असर:
स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, ऑफिसों में हाजिरी कम रही और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 24–48 घंटे हालात सामान्य होने में लग सकते हैं।