शिवराज-गहलोत मुलाकात : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। कम मतदान प्रतिशत भाजपा-कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए राजनैतिक दलों के आकाओं ने नेताओं को दिशा अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और अन्य प्रदेशों के नेताओं को चुनाव सभा करने को कहा है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश में बाहरी और केंन्द्रीय नेताओं के दौरे लगातार जारी है।
शिवराज-गहलोत की मुलाकात
इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मध्यप्रदेश की राजगढ़ , उज्जैन समेत कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। उसी दौरान भोपाल हवाई अड्डे पर शिवराज सिंह चौहान और अशोक गहलोत का आमना सामना हो गया। इस दौरान अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे।
जैसे ही अशोक गहलोत को शिवराज सिंह चौहान ने देखा तो वे रूक गए और अशोक गहलोत को गले लगाते हुए कहा कि आईए भाई साहब...हमने कहा की गहलोत जी आए हैं तो उनसे मिलकर ही जाउंगा... वहीं गहलोत ने भी आत्मीयता के साथ शिवराज से गले मिले और धीरे से कहा की आपको कोई दिक्कत तो नहीं हो जाएगी... तो इसके जवाब में शिवराज सिंह ने कहा की अरे हमें काहे की दिक्कत... आई लव यू मैं सब को प्यार करता हूं। इसके बाद दोनों ने थोड़ी देर बात की और चले गए।
शिवराज और गहलोत के बीच हुई इस मुलाकात का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो भोपाल एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान कहीं से भोपाल लौट रहे थे और अशोक गहलोत एमपी दौरे के बाद वापस राजस्थान जा रहे थे।