शिवराज सिंह चौहान : पूर्व ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमा गहमी है। बीजेपी लगाताार कांग्रेस पर हमला बोल रही है तो वही कांग्रेस नेता भी सैम पित्रोदा की आलोचना करने नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक बयान में मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया है। उन्होंने कहा की इन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है, ये लोग पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे है, जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है।
लक्ष्मण सिंह-जितने जूते मारे जाए...
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सैम पित्रोदा को जूते मारने की बात कही थी। लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर लिखते हुए कहा था कि "सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं। "लक्ष्मण सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई। पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भी जमकर आलोचना की थी। सीएम मोहन ने पित्रोदा की टिप्पणी को शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा है था कि राहुल गांधी को उनके इस बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। चुनावों के बीच पित्रोदा साउथ के लोगों की तुलना अफ्रीकन से कर रहे है यह निंदनीय नहीं है।
पित्रोदा का इस्तीफा
आपको बता दे कि सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वही कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्प पर पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा है कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।