RRB NTPC 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उन लाखों उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है जो RRB NTPC 2025 परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 13 मई 2025 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 5 जून से 23 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Non-Technical Popular Categories (Graduate Level) के अंतर्गत ली जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
CBT 1 परीक्षा का पैटर्न:
CBT 1 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
40 प्रश्न - General Awareness
30 प्रश्न - Mathematics
30 प्रश्न - General Intelligence और Reasoning
हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी:
CBT 1 परीक्षा
CBT 2 परीक्षा
टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार)
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा, यानी जितना अच्छा प्रदर्शन, उतनी अधिक संभावनाएं।
SC/ST उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा:
RRB NTPC 2025: SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी तथा फ्री ट्रैवल अथॉरिटी लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। ई-कॉल लेटर (admit card) परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे।
10 दिन पहले जारी होगा एग्जाम सिटी स्लिप :
RRB NTPC 2025: परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से हासिल कर सकें। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
कुल रिक्त पद और पदों का विवरण:
इस बार RRB NTPC के तहत कुल 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं:
Chief Commercial cum Ticket Supervisor – 1736 पद
Station Master – 994 पद
Goods Train Manager – 3144 पद
Junior Account Assistant cum Typist – 1507 पद
Senior Clerk cum Typist – 732 पद