जबलपुर : जबलपुर हाई कोर्ट में नौकरी करने का शानदार मौका, हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और अस्सिटेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती (MP High Court Recruitment) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गए और 27 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.mphc.gov.in/ पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अप्लाई कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या कुल 418 है। जिसमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए 69, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए 299, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 कोर्ट मैनेजर स्टाफ के लिए 20 और अस्सिटेंट ग्रेड 3 के लिए 30 पद खाली हैं।
योग्यता
सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। MAP-IT से परीक्षा पास सीपीसीटी स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए हिंदी शॉर्ट हैंड परीक्षा टाइपिंग स्पीड 100 WPM के साथ पास करना अनिवार्य है। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों 80 WPM स्पीड होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए इंग्लिश शॉर्टहैंड परीक्षा 80 WPM स्पीड के साथ पास होना जरूरत है। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होना भी अनिवार्य है।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
चयन कैसे होगा?
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 943 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ओबीसी/एससी /एसटी/ईडब्ल्यूएस/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 743 रुपये है।
आवेदन कैसे करें?