RCB vs MI IPL 2026: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन तक ही पहुंच सकी।
मैच से पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि
यह मुकाबला भावुक माहौल में खेला गया। महान गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी काले आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरे। मैच से पहले एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय क्रिकेट दिग्गज Sachin Tendulkar और Virat Kohli ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया।
RCB की धमाकेदार बल्लेबाजी
RCB की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। Virat Kohli और Phil Salt ने पावरप्ले में ही टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। फिल साल्ट: 78 रन (36 गेंद), Rajat Patidar: 53 रन (20 गेंद), विराट कोहली: 50 रन (38 गेंद) बनाया, रजत पाटीदार की तूफानी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया और RCB ने 4 विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मुंबई की कोशिश रही अधूरी
241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। Rohit Sharma और रायन रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रोहित शर्मा रिटायर्ड आउट, सूर्यकुमार यादव 33 रन, Hardik Pandya: 40 रन (22 गेंद) रदरफोर्ड: 71* रन (31 गेंद) अंत में अच्छी कोशिश के बावजूद MI 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और 18 रनों से मुकाबला हार गई।
मैच का टर्निंग पॉइंट
RCB के लिए मिडिल ओवर्स में Rajat Patidar की तेज फिफ्टी और डेथ ओवर्स में नियंत्रित गेंदबाजी मैच का निर्णायक पहलू रही।
Playing XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
पॉइंट्स टेबल में देगी मजबूती
RCB की यह जीत उन्हें आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मजबूती देगी, जबकि मुंबई इंडियंस को अपनी गेंदबाजी और डेथ ओवर्स पर काम करने की जरूरत है। यह मुकाबला फैंस के लिए एक यादगार हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हुआ।