श्योपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पिछले 5 दिनों से मध्य प्रदेश के दौरे पर थी। जहां उन्होंने विभिन कार्यकर्मों में शिरकत कर जनता को संबोधित किया। इतना ही नहीं रवाना होने से पहले राष्ट्रपति सोमवार सुबह कूनो के जंगल पहुंची और चीता सफारी से सफर कर चीता और उनके शावकों का नजदीक से दीदार किया । इसके बाद आदिवासी समाज के चीता मित्र, सफारी ड्राइवर और गाइड से बातचीत भी की।
हैलीकॉप्टर से पहुंची ग्वालियर
भ्रमण के उपरांत 22 जून को राष्ट्रपति सुबह 9.15 मिनट पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल सहित कई दिग्गज नेता ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेट देकर विदाई दी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान मौके पर ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर शोभा सिकरवार मौजूद रही।