छतरपुर। सपा नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या में मास्टरमाइंड को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले इस केस में और भी कई लोगों को गिरफ्त में ले चुकी है। लेकिन कई दिनों के बाद अब ये मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चड़ा है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। हालांकि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ किए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
9 लोगों के बाद किया गिरफ्तार
मालूम हो कि कुछ दिन पहले छतरपुर के सागर रोड पर स्थित गजराज पैलेस में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में पहुंचे सपा नेता महेंद्र गुप्ता को कुछ लोगों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में तहकीकात करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक ही परिवार के कुछ लोग, शूटर और शूटर का मिडिएटर भी शामिल थे। लेकिन इन सभी का मास्टरमाइंड अब तक नहीं पकड़ा गया था। अब पुलिस ने इस आरोपी को भी गिरफ्त में ले लिया है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड और 30 हजार के ईनामी आरोपी रानू राजा को छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश अनुसार सिविल लाइन टीआई बाल्मिक चतुर्वेदी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पूछताछ किए जाने के बाद इस आरोपी को जेल में भेज दिया जाएगा।