भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर के किसानों को कल पीएम मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की सौगात देने जा रहे है। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। जिसकी जानकारी खुद एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट कर दी। इस योजन के तहत पीएम मोदी करोड़ो किसानों के खाते में 18640 करोड़ रूपए ट्रांसफर करेंगे।
गुवाहाटी से जारी करेंगे राशि
इधर, PM-KISAN योजना को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM-KISAN योजना के तहत किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च को अंतरण करेंगे। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे।
मिलेंगे 2—2 हजार रुपए
इस योजना के तहत पीएम मोदी मध्य प्रदेश सहित देशभर के 9.32 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
योजना की शुरुआत सन 2019 में हुई
बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत सन 2019 में की थी। जिसके तहत हर साल देश के किसानों को कुल 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि 2—2 हजार रुपए की तीन किस्तों के रूप में डाली जाती है। एमपी के किसानों को अब तक इस योजना की 21 किस्तें मिल चुकी हैं। तो वही कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की सौगात देश के करोड़ों किसानों को देंगे।