India-Japan 15th Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने दो दिवसीय जापान यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान टोक्यो में उन्होंने भारत और जापान की जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित किया है। इस दौरान PM ने भारत में जापानी उद्योगपतियों को निवेश करने का आह्वान किया और कहा कि, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, वह दुनिया की जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी इकनॉमी बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है तो भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट के दम पर दोनों देश भविष्य में नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
पीएम मोदी ने कहा, भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा से महत्वपूर्ण पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत आज विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। पिछले 2 वर्षों में ही 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व परिवर्तन से आप सब भलीभांति परिचित हैं। भारत में आज राजनीतिक स्थिरता ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिरता और नीति में पारदर्शिता भी है। पीएम मोदी ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। आपमें से कई लोगों को मैं व्यक्तिगत तौर पर परिचित हूं। खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है।जापान की प्रधानमंत्री इशिबा का भी आभार जताया। कहा इस फॉरम से वह भी जुड़े हैं, उनके बहुमूल्य वक्तव्यों के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।