India-Pakistan ceasefire: प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर की घोषणा के बाद एनएसए अजित डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक रहे हैं। जहां सीजफायर के बाद की सुरक्षा स्थिति के बारे में PM को विस्तार से जानकारी दिया जा रहा है।
सैन्य ठिकानों पर तनाव कम:
बता दें कि इन दोनों देशों में सीजफायर की घोषणा के बाद से सैन्य ठिकानों पर अब तनाव में थोड़ी कमी हुई है। ऐसे में अब भारत और पाक के बीच आगे स्थिति में सुधार होने की संभावनाएं है। वहीं दूसरी और इस सीजफायर की घोषणा कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा कि ये अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हो पाया है, और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में इस संवाद से एक नई दिशा की संभावना प्रकट होगी।
संघर्ष का विराम:
इस संघर्ष का विराम उस समय पर हुआ जब एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान और भारत की सेनाएं निशाना बना रही थीं, और यह स्थित भी काफी तनावपूर्ण हो गया था। दोनों देशों के बीच हो रहे इस संघर्ष का असर इसके रिश्तों के अलावा यहां के क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ने लगा था।
सीजफायर के बाद सुधार:
सूत्रों की माने तो फिलहाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीजफायर के बाद अब हालात में सुधार होने की उम्मीद है। लेकिन अभी भी सीमवर्तीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस मुद्दे पर पीएम मोदी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। जिससे इन दोनों देशों के रिश्तों पर भविष्य में कोई प्रभावित कर सकते हैं।