NEPAL: गुरुवार को नेपाल के बारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 24 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस बात की जानकारी नेपाल पुलिस ने दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खबर है कि हेटौडा अस्पताल में 12 घायलों की मौत हो गई।