जावेद खान, ग्वालियर : सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निराकरण न करना और संतोषजनक जवाब न देना ग्वालियर जिले के 14 अधिकारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को अपना जवाब कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें अटेंड न करने पर 4 अधिकारियों और शिकायतों का संतोषजनक जवाब न देने पर 10 अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
इन अधिकारियों को जारी हुए नोटिस
रवि गोडिया, जोनल अधिकारी, नगर निगम
डॉ. साकेत सक्सैना, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, घाटीगांव (लोक स्वास्थ्य विभाग)
कुमार अभिषेक खरे, सहायक आयुक्त, वाणिज्यकर विभाग
सुखदेव शर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग
श्रीमती मधुलिका तोमर, तहसीलदार, मुरार
धीरज परिहार, नायब तहसीलदार, देवरीकलां
शिवदयाल शर्मा, नायब तहसीलदार, सांखनी
आलोक वर्मा, जिला नोडल अधिकारी, कृषि उपज मंडी
अशोक शर्मा, जिला पंजीयक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
राजेंद्र कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग शामिल हैं।
शिकायतें अटेंड न करने पर कार्रवाई
नितिन कुमार छीपा, कार्यपालन यंत्री, डबरा ऊर्जा विभाग
देवेंद्र पाल सिंह, रीजनल मैनेजर, एचडीएफसी बैंक (संस्थागत वित्त)
महेश कुमार, तहसीलदार, लश्कर
राजेंद्र तिवारी, संपदा अधिकारी, गृह निर्माण मंडल शामिल हैं।
वेतन कटौती के निर्देश, सख्त चेतावनी
कलेक्टर रुचिका चौहान ने नोटिस जारी करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश भी दिए हैं। साथ ही उन्हें साफ तौर पर कहा है कि भविष्य में सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में पूरी सतर्कता बरतें और शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों पालन करते हुए समय पर निराकरण करें।