उज्जैन : बाबा महाकाल के मंदिर में आम लोगों के साथ साथ वीवीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता है। आए दिन दूर दराज से लोग बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधन की। साथ ही डमरू वदानकर भगवान महाकाल को प्रसन्न भी किया।
मंत्री जी भक्ति भाव में डूबे आए नजर
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को अपने समर्थकों क साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर महाकाल की पूजा अर्चना की। साथ ही नंदी जी पर जल अभिषेक भी किया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान मंत्री जी पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।
नरोत्तम मिश्रा ने विश्व कल्याण की कामना
पूजा के बाद मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाबा महाकाल से उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की और साथ ही भारत को विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की। जानकारी के अनुसार नरोत्तम मिश्रा मंदिर में करीब आधे घंटे तक रहे। इसके बाद वो रवाना हो गए।