सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सीएम राइज शासकीय सांदीपनी विद्यालय में पदस्थ एक लेखापाल को लोकायुक्त पुलिस ने आज 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एरियर्स की राशि निकालने के एवज में मांगे पैसे
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गेंदाराम अहिरवार ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि विद्यालय में लंबित एरियर्स राशि निकालने के लिए लेखापाल ने 2500 रूपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बना कर आरोपी को गिरफ्तार किया।