भोपाल। भोपाल के कोहेफिजा स्थित एक होटल में रविवार सुबह-सुबह आग का भयावह तांडव देखने को मिला।दरअसल कोहेफिजा स्थित होटल रिलायबल हाउस में आग लग गई।आग की चपेट में आने से पूरा ग्राउंड फ्लोर जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों का नुकसान भी हुआ।
कोहेफिजा स्थित होटल रिलायबल हाउस में हुई आग की घटना सुबह 8 बजे की है।इस हादसे में लाखो का सामान जलकर रख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची 3 दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग की वजह से पूरा फर्नीचर, एसी समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया था। धुएं की वजह से आग बुझाने में खासी दिक्कतें भी हुईं। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई गई। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इससे ट्रैफिक भी बाधित होता रहा।
फतेहगढ़ फायर स्टेशन के फायर फाइटर शाहनाबाज अहमद ने बताया कि, 'ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। यहां पर रेस्टोरेंट का पूरा फर्नीचर रखा था। वहीं, अगले हिस्से में खाने-पीने का समान भी था, जो आग की वजह से पूरा जल गया। वहीं कर्मचारी फर्स्ट फ्लोर पर थे। वे सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।' प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की वजह शार्ट सर्किट है।'