दतिया। लोकायुक्त एक के बाद एक लगातार कार्रवाईयों को अंजाम देने में लगा हुआ है। इसके चलते आज लोकायुक्त की गाज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर गिरी। लोकायुक्त ने इन्हें 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरक्षक ने एक आरोपी से 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद 10 हजार तुरंत ले लिए गए थे। बकाया 40 हजार रुपए की पहली किश्त ये आरक्षक आज ले रहा था। जिसे लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा है।
मांगे थे 50 हजार
दतिया के जिले के दुरसड़ा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह पालिया को आज लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरन पटवा नामक एक व्यक्ति जमीन विवाद और धोखाधड़ी का आरोपी है। इसके साथ ही इसका भाई भी इस केस में आरोपी के तौर पर है। इस कारण पूरन पटवा ने इस प्रधान आरक्षक से साठ-गांठ की थी। जिसमें आरक्षक द्वारा उसपर और उसके भाई पर धाराएं कम किए जाने साथ ही दिरफ्तारी के दौरान मारपीट कम किए जाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी गई थी। इसक पहली किश्त 10 हजार रुपए आरोपी ने तुरंत ही आरक्षक को दे दिए थे। इसके बाकी 40 हजार रुपए दो किश्तों में दी जानी थी। इस बात की जानकारी लोकायुक्त को मिल गई थी। लोकायुक्त की टीम ने पावडर लगे 20 हजार के नोट पूरन को दिए जो जैसे ही आरक्षक हरेन्द्र के हाथ में गए, लोकायुक्त ने उसे गिरफ्तार कर लिया।