भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर आज यानी सात मई को मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की साख दांव पर लगी है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। उधर विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम शिवराज को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना की। शिवराज सिंह चौहान आज लोकसभा चुनाव के मतदान से पूर्व गृह ग्राम जैत स्थित निवास पर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का यह महापर्व आप सभी के मतदान से सफल होने वाला है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैंने अपना वोट डाला है। वोट लोकतंत्र की आत्तमा है, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। सभी को मतदान करना चाहिए। आज मैंने भी मताधिकार का प्रयोग किया है।"
पूर्व सीएम शिवराज मतदान करने के बाद कहा कि, 'एक नागरिक के तौर पर अपनी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी पूरी करते हुए ,मतदान किया आप सब भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ,मतदान करें।'