रायपुर: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने कुल 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं और ITI के अंकों के औसत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के विभिन्न विभागों में ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती :
इस भर्ती अभियान में फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, एसी व रेफ्रिजरेशन मैकेनिक, कारपेंटर, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड्स में अप्रेंटिस की नियुक्ति होगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT) होना अनिवार्य है। उम्र सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है, हालांकि SC, ST, महिला और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन बनाना होगा, फिर फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 10वीं और ITI दोनों के अंकों का औसत प्रतिशत देखा जाएगा, न कि किसी एक विषय के अंक।