CM Yogi Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कभी माफियाराज का बोलबाला था और कुछ राजनीतिक दलों के आंसू केवल माफियाओं के लिए निकलते हैं, जबकि गरीबों के प्रति वे संवेदनहीन रहे हैं। उन्होंने रामायण के पात्रों का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों के दौर की तुलना माफियाओं के संरक्षण से की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार माना है, जबकि उनके लिए उत्तर प्रदेश ही घर है और प्रदेश की 25 करोड़ जनता उनका परिवार है। जनता के हितों की रक्षा करना ही सरकार का प्रमुख मिशन है।
वहीं, प्रदेश की बेटियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईआईटी गांधीनगर के क्यूरियोसिटी प्रोग्राम 2026-27 के तहत प्रयागराज और गाजियाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का चयन हुआ है। दोनों विद्यालयों से दो-दो छात्राएं और एक-एक शिक्षिका राष्ट्रीय स्तर के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगी। विज्ञान, गणित, नवाचार और शोध संस्कृति से जुड़ने का यह अवसर छात्राओं के लिए नए आयाम खोलेगा। योगी सरकार की पहल से प्रदेश की बेटियां अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचकर अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं।
.png)