CM Mohan Delhi : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली के दौरे पर जाने वाले है। सीएम मोहन बुधवार की शाम करीब 4 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि उनका दिल्ली दौरा स्थानीय कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में मोहन यादव के दिल्ली दौरे को सरकार और संगठन मं बड़े बदलाव की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
सरकार संगठन में बदलाव!
बताया जा रहा है कि सीएम मोहन दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते है। चर्चा है कि सीएम मोहन मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी नेताओं से बात कर सकते है। दरअसल, बीते कई महीनों से नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति टलती जा रही है। तो वही मंत्रिमंडल विस्तार की खबरे आती रही है। ऐसे में सीएम मोहन का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
ये बन सकते है मंत्री?
दरसअल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में फेरबदल कभी भी हो सकता है। इसके लिए कवायद अंतिम चरण में है। विधानसभा की सदस्य संख्या के लिहाज से मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ यादव सहित 31 सदस्य हैं। इस लिहाज से 4 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। खबर है कि डॉ यादव ने नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ये 4 नए चेहरे ढूंढ़ लिए हैं। इनमें पहले नंबर पर हैं 9 बार से लगातार विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव।
मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार...
दूसरे नंबर पर छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह का नाम है। शाह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के खास रहे हैं। इन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से तोड़ कर लाया गया था। शाह पहले ऐसे विधायक थे जिन्होंने कांग्रेस छोड़ने के साथ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और उप चुनाव जीत कर विधायक बने थे। इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का आश्वासन मिला था लेकिन अब तक इंतजार ही कर रहे हैं।
तीसरे नंबर पर हैं भाेपाल की हुजूर सीट से विधायक कट्टर हिंदू नेता की छवि वाले रामेश्वर शर्मा। इनका मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय माना जा रहा हैं। अंतिम नाम पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का है। देवी अहिल्याबाई की जन्म शताब्दी के कारण नारी शक्ति के तौर पर चिटनीस को जगह मिल सकती है। बस मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा है।
सीएम मोहन शेड्यूल
मुख्यमंत्री मोहन यादव बाज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ग्रामीण रंग-पर्यटन संग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे समत्व भवन में राजस्व प्राप्तियों के संबंध में बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम 4.20 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 6.45 बजे दिल्ली से ग्वालियर जाएंगे, जहां रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद ग्वालियर से रात 10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।