झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ के पद्मावती नदी में पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक की नदी में तैरती लाश मिली। युवक देर शाम से घर से ग़ायब था। जिसकी अचानक से मौत की खबर सामने आने से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना झाबुआ जिले के काकनवानी गांव की है।