MLA Bhupendra Singh : मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधानसभा से भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। भूपेन्द्र सिंह ने अपनी ही पार्टी बीजेपी और कांग्रेस पर मिलीभगत के साथ क्षेत्र के विकास में रूकावट पैदा करने का आरोप लगाया है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि रात में 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी एक साथ बैठकर खुरई के विकास को कैसे रोका जाए, इसका प्लान बनाते है, उनके खिलाफ साजिश रचते है।
भाजपाई करते है जादू टोना
इतना ही नहीं भूपेन्द्र सिंह ने आगे यह भी कहा है कि कांग्रेसी और भाजपाई साथ में बैठकर पूजा पाठ और तंत्र विद्या अर्थात जादू टोना भी करते हैं। भूपेन्द्र सिंह ने यह बयान बीते सोमवार को खरई में विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण करने के दौरान दिया है। भूपेन्द्र सिंह के इस बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति खासतौर पर सागर जिले की राजनीति में उबाल आ गया है।
भूपेन्द्र सिंह का आरोप
दरसअल, भूपेन्द्र सिंह जब खुरई के विकास कार्यों के संबंध में बोल रहे थे। तभी भूपेन्द्र सिंह ने एक उदाहरण देते हुये कहा कि चाणक्य ने कहा है कि जब सारे चोर एकट्ठे जो जायें समझ लो कि राजा ईमानदार है। उनके विरोधी इसी साजिश में लगे रहते हैं कि खुरई का विकास कैंसे रोका जाये। उन्होंने आगे कहा कि रात में 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी एक साथ बैठकर ये प्लान बनाते हैं कि खुरई का विकास कैंसे रोका जाये। उनके खिलाफ साजिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रात में भाजपाई और कांग्रसे से आये भाजपाई कांग्रेसी एक साथ बैठकर साजिश करते हैं। लाक्षागृह बनाते हैं,पूजा पाठ कराये जाते हैं। तंत्र क्रियायें व जादू टोना तक कराये जाते हैं।