अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने जा रही थी। लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज की डेट में बदलाव कर दिया है। यह फिल्म अब मई की जगह अप्रैल में रिलीज होगी। जिसको लेकर मेकर्स ने ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी कर दिया है।
10 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरो में देगी दस्तक
बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म भूत बंगला अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरो में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म में कॉमेडी का लेवल और भी ऊंचा होने की उम्मीद है।
क्यों बदली गई फिल्म के रिलीज की तारीख
दरअसल, अप्रैल का महीना थिएट्रिकल रिलीज के लिहाज से बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस दौरान बड़े क्लैश कम होते हैं और दर्शकों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा, साल 2026 में अक्षय कुमार की कई फिल्में लाइनअप में हैं, ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पूरा और सही स्पेस मिले। इसलिए तारीखों में बदलाव किया गया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। भूत बंगला’ को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मूवी होगी रिलीज