बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कियारा आडवाणी आज अपना 35 वा जन्मदिन माना रही है। एक्ट्रेस ने वैसे तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में सफलता फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएँगी। जो की 26 अगस्त 2026 को सिनेमा घरो में रिलीज होने जा रही है।
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने सलमान खान के कहने पर अपना नाम बदलकर कियारा रखा, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से आलिया भट्ट मौजूद थीं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ से प्रेरित होकर पसंद आया था।
पहली फिल्म बॉक्सऑफिस पर रही फ्लॉप
बता दें कि एक्ट्रेस की पहली फिल्म फगली’ बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप थी। लेकिन 2016 में आई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने उनकी किस्मत बदल दी। कियारा आज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है। जिन्होंने फरवरी 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की और कपल 2025 में एक बच्ची के माता पिता बने।
31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ जन्म
31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं, वहीं उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कियारा इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन जब उन्होंने करीना कपूर को देखा तो बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला लिया।