भोपाल : बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बासु आज पूरे 47 साल की हो गई। एक्ट्रेस वैसे तो इन दिनों फिल्मों से दूर है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘अजनबी’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई शानदार फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई। बिपाशा बासु हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तो चलिए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते है उनके जंदगी और स्ट्रगल से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में ,,,
इन एक्टर्स को बिपाशा ने किया डेट
बिपाशा बसु हमेशा से अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने भले ही अपने करियर की शुरुआत फिल्म अजनबी से की, लेकिन उन्हें असली सफलता फिल्म राज़ से मिली। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस रातों रात फेमस हो गई। आज भी इस फिल्म के गाने लोगों की पहली पसंद है। इतना ही नहीं बिपाशा के अफेयर्स भी काफी चर्चा में रहे। लेकिन होने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। नवंबर 2022 में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। शादी से पहले बिपाशा ने डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बाजवा को भी डेट किया है। तो वही लिस्ट में अभिनेता राणा दग्गुबाती, मिलिंद सोमन और सैफ अली खान का नाम भी शामिल है।
बिपाशा को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया
बिपाशा को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था। इसके बाद से वह अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही है। 7 जनवरी 1979 को जन्मी बिपाशा बासु का जन्म एक बंगाली फ़िल्मी में हुआ था। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली और मुंबई में की। एक्ट्रेस ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। बिपाशा बसु ने ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘धूम 2’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गोल’, ‘रेस’, ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘दम मारो दम’, ‘राज 3’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। जो की बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही।