आलीराजपुर : मध्यप्रदेश के आलीराजपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले हिन्दू युवती को बहलफूसला कर घर से भगाया। इसके बाद शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया । जिसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला आलीराजपुर के आम्बुआ गाँव का
मामला आलीराजपुर के आम्बुआ गाँव का है। जहां विशेष समुदाय के युवक पर 20 दिन से लापता हिन्दू युवती के परिजनों ने धोखे, धमकी, रेप और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। युवती के परिजनों का आरोप है कि वसीम नाम के युवक ने उनकी बेटी को प्यार के जाल में फसाकर पहले भगाया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इधर, युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एसटीएससी एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। घटना 30 जनवरी की शाम की है।
4 फरवरी को परिजनों ने की थी गुमशुदगी की शिकायत
दरअसल, युवती के परिजनों ने 4 फरवरी को आम्बुआ थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उन्ही के मोहल्ले में रहने वाले वसीम नाम के युवक पर उन्हें शक है। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती की तलाश में पूछताछ शुरू की, इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि युवक जोबट में एक किराए के मकान में युवती के साथ रह रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दे कर आरोपी को गिरफ्तार किया और युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया।
आरोपी ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए
वही जब इस मामले को लेकर पुलिस ने जब पीड़िता ने पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झाँसा दे कर प्रेम जाल में फसाया और फिर जोबट ले जा कर एक मकान में उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं युवक ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। आपको बता दें कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। आम्बुआ थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।