बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 7 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि 72 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
दरअसल, यह कार्रवाई स्वामित्व योजना का कार्य पूरा नहीं करने कर लिया गया है। प्रशासन के इस कदम से विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लंबित कार्यों को समय पर पूरा करना उद्देश्य
यह कार्रवाई वारासिवनी, किरनापुर और बालाघाट सहित जिले के विभिन्न अनुभागों में की गई है। इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना के लंबित कार्यों को गति देना और समय पर पूरा कराना है।