ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नवविवाहित ने शादी के 6 महीने के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं युवती ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति और परिजनों को ठहराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजू पहले से ही शादीशुदा था
बताया जा रहा है कि युवती वैष्णवी उर्फ प्राची ने राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से लव मैरिज की थी। लेकिन पति की बेवफाई के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, राजू पहले से ही शादीशुदा था और उसने दो बच्चे भी थे। इस बात की जानकारी जैस ही प्राची को लगी तो वो राजू के घर पहुंची। जहां राजू की पत्नी और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इससे आक्रोशित होकर प्राची ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
प्राची ने मौत का जिम्मेदार राजू और ससुराल वालों को ठहराया
पुलिस को जांच पड़ताल में प्राची का सुसाइड वीडियो भी मिला। जिसमे वो अपनी मौत के लिए अपने पति राजू और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।