भोपाल : मध्य प्रदेश में हादसे और जुर्म बेलगाम होते जा रहे है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आए है। जहां पुलिस को आज एक बंद बक्से में एक महिला की लाश मिली। महिला कौन थी और उसकी हत्या किसने की इसका पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। तो वही निशातपुरा छेत्र में महिला की बंद बक्से में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
पानी के टैंक में बंद बक्से में मिली
यह लाश पुलिस को निशातपुरा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पानी के टैंक में बंद बक्से में मिली। फ़िलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मृतक महिला की शनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शव दो तीन दिन पुराना है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हादसे में सास, बहू और एक मासूम बच्ची की मौत
दूसरी घटना मुरैना की है। जहां आज हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक में सवार सास, बहू और एक मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के AB रोड में हुआ
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के AB रोड की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान फ़िलहाल नहीं हो सकी है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जो की हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।