ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन की आज शादी होने वाली है। शादी को लेकर परिवार में जहां ख़ुशी का माहौल है। तो वही घर में बहु के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए महाराज सिंधिया सहित कई दिग्गज नेता और VVIP मेहमान आज ग्वालियर पहुंचेंगे। जिनकी सुरक्षा के लिए शहरभर में कड़े इंतजाम किये गए है।
उषा किरण पैलेस में किया गया विवाह समारोह का आयोजन
बता दें कि ऊर्जा मंत्री के बेटे रिपुदमन सिंह उर्फ सागर के विवाह समारोह का आयोजन शहर के उषा किरण पैलेस में किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मंत्रिमंडल के कई नेता और विधायक पहुंचेंगे।
14 फरवरी को आम जनता के लिए आशीर्वाद समारोह
इतना ही नहीं शादी के बाद आम जनता के लिए आशीर्वाद समारोह और स्वरूचि भोज का आयोजन 14 फरवरी को डबरा बायपास रोड इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट पर रखा गया है।
बेटे की शादी की खुशी में ऊर्जा मंत्री ने किया जमकर डांस
फ़िलहाल शादी की सभी रस्मे मंत्री जी के रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी बंगले में पूरी की जा रही है। तो वही बेटे की शादी की खुशी में ऊर्जा मंत्री ने परिवार संग जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।