होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : लाइन शिफ्टिंग के दौरान मजबूर को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत, 2 घंटे तक खंभे पर लटका रहा शव

BETUL NEWS : लाइन शिफ्टिंग के दौरान मजबूर को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत, 2 घंटे तक खंभे पर लटका रहा शव

बैतूल :  - मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक बिजली के खंभे पर ही लटका रहा। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

लाइन शिफ्टिंग का किया जा रहा था काम

दरअसल, मुलताई-बिरुल रोड पर वाइटल कंपनी के ठेकेदार द्वारा लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। जिसके लिए बिजली सप्लाई बंद कर मजदूर खंभे पर चढ़ा और लाइन बदलने का काम करने लगा। इस दौरान अचानक मजदूर को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही हादसे को देख साथी मजदूर डालचंद यादव बेहोश हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काम से पहले बिजली सप्लाई की गई थी बंद

वही इस संबंध में साइड इंजीनियर का कहना है कि काम शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई थी। जिसके बाद ही युवक काम के लिए खंभे पर चढ़ा था। फ़िलहाल मुलताई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग और ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

हादसे में मंडला निवासी सुमारु कुलस्ते की मौत

तो वही इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली कार्यों में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान मंडला निवासी सुमारु कुलस्ते के रूप में की है। 
 

 

 


 


संबंधित समाचार