मनोज नायक// रायपुर: छत्तीसगढ़ के चार जेल को आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया है. आईएसओ सर्टिफिकेट देने वाली संस्था ने जेल का निरीक्षण किया था. जिसमें प्रमुख रुप से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर केंद्रीय जेल को आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. बता दें कि इसमें संस्था के विभिन्न मानकों पर चारों जेल प्रबंधन उतरे खरे थे, जिसके तहत ही चारों जेल को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिए गए हैं.
छत्तीसगढ़ की 4 जेलों को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट:
1. विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री, जेल विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की केन्द्रीय जेलों में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता तथा कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश दिये गये। विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, जेल विभाग के निर्देशों के पालन में केन्द्रीय जेल, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर तथा अम्बिकापुर का आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन कराया गया है।
2. उक्त आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट जारीकर्ता संस्था द्वारा दिनांक 11.02.2026 को जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल रायपुर, केन्द्रीय जेल दुर्ग, केन्द्रीय जेल बिलासपुर तथा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर को प्रदाय किये गये हैं।
3. उक्त प्रमाणन से छत्तीसगढ़ की जेलों में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली, गुणवत्ता तथा कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता, पारदर्शिता, बंदी कल्याण, मानवाधिकार संरक्षण, जन विश्वास तथा संस्थागत् विश्वास में वृद्धि, जोखिम प्रबंधन तथा जवाबदेही में सुधार की संस्कृति को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
4. उक्त आई.एस.ओ. प्रमाणन की कार्यवाही में योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर), खोमेश मण्डावी (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, बिलासपुर), मनीष सम्भाकर (जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, दुर्ग) तथा अक्षय सिंह राजपूत एवं केन्द्रीय जेल रायपुर, बिलासपुर दुर्ग तथा अम्बिकापुर के स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।