होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाइक से ठोकर लगी तो दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप से घसीटा, मौत

बाइक से ठोकर लगी तो दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप से घसीटा, मौत

नीमच. मध्यप्रदेश के नीमच में मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम अथवा कला में गुरुवार की अल सुबह एक आदिवासी युवक की मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में आदिवासी युवक की मौत हो गई। दबंगों ने युवक को पीटा, फिर भी मन ना भरा तो एक पिकअप वाहन के पीछे रस्सी से पैर बांधकर दूर तक घसीटा। इतनी यातना दी गई कि युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के साथ बर्बरता का एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग आरोपियों के किए कि कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को चिन्हित किया है, जिसमें से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सभी लोगों पर हत्या और एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में बारीकी से जांच की तो पाया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाया है, उन्हीं लोगों ने उक्त आदिवासी व्यक्ति के साथ बुरी तरह पीटा और वाहन के पीछे बांधकर घसीटा। आठ आरोपियों के खिलाफ केस नीमच एसपी सूरज वर्मा ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले में 8 लोगों के खिलाफ हत्या और एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। मुख्य आरोपी महेंद्र को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महेंद्र गुर्जर की पत्नी बाणदा से सरपंच है।

वीडियो में दर्दनाक मंजर 45 वर्षीय मृतक कान्हा उर्फ कन्हैया भील बाणदा का रहने वाला था। मरने से पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कन्हैया भील आरोपियों के हाथ पैर जोड़ रहा था। कह रहा था कि उसने कुछ नहीं किया है। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और जान ले ली।

 


संबंधित समाचार