होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक

MP Weather: MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक

MP Weather: मध्य प्रदेश के निवासियों को झुलसाने वाली जानलेवा गर्मी से बहुत बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात से ही सूबे के वायुमंडल में आए जबरदस्त बदलाव के कारण मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर बेर के आकार के ओले भी गिरे हैं। मौसम केंद्र भोपाल ने राज्य में प्री-मानसून एक्टिविटी के सक्रिय होने के चलते अगले 3 दिनों तक लगातार आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।

9 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर। इन क्षेत्रों के नागरिकों को मौसम खराब रहने के दौरान पक्के मकानों में शरण लेने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा।

तपेंगे ये 6 जिले

बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल।

इन 32 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी 

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।


संबंधित समाचार