होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शिक्षकों को TET पास करने सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, समय सिमा एक साल आगे बढ़ाई

शिक्षकों को TET पास करने सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, समय सिमा एक साल आगे बढ़ाई

भोपाल : टीचर्स के लिए टीईटी ( Teacher Eligibility Test ) परीक्षा पास करना सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा पास करने के लिए पहले सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2027 का समय दिया था। जिसे आगे बढाकर 31 अगस्त, 2028 कर दिया गया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा टीचरों को इस परीक्षा से छूट देने से साफ इनकार करते हुए कहा कि सभी को यह परीक्षा पास करना अनिवार्य हैं।

लाखों लोगों की नौकरी पर लटकी तलवार

दरअसल, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टीईटी को अनिवार्य किया था। इसके बाद कई राज्यों में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हुए जिन्होंने अभी तक यह परीक्षा पास नहीं की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब लाखों लोगों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। 

रामलीला मैदान में हुआ था देशव्यापी प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि इस नियम के विरोध में कुछ समय पहले मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के लगभग 30 हजार से अधिक शिक्षकों ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी शिक्षक लंबे समय से इस कड़े नियम में ढील देने अथवा परीक्षा पास करने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे।


संबंधित समाचार