होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEWAS NEWS : देवास में खून से लाल हुई सड़क ! शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर 2 की मौत

DEWAS NEWS : देवास में खून से लाल हुई सड़क ! शिप्रा अमलतास हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर 2 की मौत

देवास : मध्य प्रदेश के देवास में भीषण सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 2 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा शिप्रा अमलतास हाईवे पर हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि मौके पर ही  गाड़ी पूरी तरफ से छतिग्रस्त हो गई। साथ ही हाईवे पर जाम भी लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलाया। 

कार ने बाइक को मारी टक्कर 

बताया जा रहा है कि कार सवार चालक ने बाइक में सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से 2 की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। साथ ही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान अंसार और हैदर के रूप में की है। जबकि इस हादसे में इरफान नामक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर सभी लोग काम से कही जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम 

इधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शांत करवा कर जाम खुलवाया। हादसा ग्राम हवनखेड़ी और रूपाखेड़ी क्षेत्र में ग्राम गदेशिया पिपलिया के पास हुआ। 
 


संबंधित समाचार