भोपाल : मध्य प्रदेश में 1 जून से शुरू होने वाली 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा अब 16 जून से शुरू होगी। जिसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा निर्धारित समय और केंद्र पर होगी। बस तारीखों में बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए है।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी परीक्षा
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 5वी की परीक्षा 16 जून से 22 जून तक होगी। जबकि कक्षा 8वी की परीक्षा का आयोजन 16 जून से 23 जून तक किया गया है। जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पुन:परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 से 28 जून तक पूरा कराया जाएगा।
"सेकंड एग्जाम" सिस्टम लागू
बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने सप्लीमेंट्री एग्जाम की जगह "सेकंड मेन एग्जाम" सिस्टम लागू किया है. इस साल कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उनके पास एग्जाम पास करने का ये एक ओर मौका है.