होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Umaria news : बड़ी खबर ! उमरिया में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, 40 से अधिक घायल, मची चीख पुकार

Umaria news : बड़ी खबर ! उमरिया में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, 40 से अधिक घायल, मची चीख पुकार

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। यहां ट्रेक्टर ट्राली पलटने से जहां 4 लोगों की मौत हो गई। तो वही 40 से अधिक लोग घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा अनुपपुर और उमरिया की सीमा क्षेत्र करण पठार थाना क्षेत्र के बिजौरा की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। 

घायलों को पाली अस्पताल में करवाया गया भर्ती 

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को फ़िलहाल पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा

वहीं गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्राली में सभी सवार लोग पूजा अर्चना करने के लिए पड़मनियां से ग्राम बिजौरा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार