भोपाल : मध्यप्रदेश वासियों को जल्द ही भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के कुछ हिस्सों को जहां बादल बरसेंगे तो वही प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट वेव का अटैक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। इतना ही नहीं अगले तीन दिन तक कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। राहत की बात यह है कि 30 मई से 1 जून तक प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं है।
इन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, देवास और बैतूल में भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
इन जिलों में लू का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी फ़िलहाल गर्म हवाओं का असर बना रहेगा.
इन जिलों में लू का येलो अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, खरगोन, भिंड, दतिया, खंडवा, बुरहानपुर में लू का येलो अलर्ट जारी रहेगा.