होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kailash Vijayvargiya Satna : सतना में जल संकट, भड़के प्रभारी मंत्री, दी हिदायत

Kailash Vijayvargiya Satna : सतना में जल संकट, भड़के प्रभारी मंत्री, दी हिदायत

​Kailash Vijayvargiya Satna : सतना जिले के प्रभारी मंत्री और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज सतना प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल दिवंगत पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी को श्रद्धांजलि दी, बल्कि कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की क्लास लेते हुए गर्मी में पेयजल व्यवस्था को लेकर 'एक्शन प्लान' तैयार करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

दरअसल, गर्मी की तपिश बढ़ने से पहले ही प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सतना पहुंचे प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि गर्मी के दिनों में किसी भी ग्राम पंचायत में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जल संकट गहराने की आशंका है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था और टैंकरों की योजना अभी से तैयार कर ली जाए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंत्री विजयवर्गीय

बैठक के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने हैंडपंप मरम्मत और जल स्रोतों की उपलब्धता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगाह करते हुए कहा कि दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दवाओं का स्टॉक और जागरूकता अभियान समय रहते दुरुस्त कर लिए जाएं, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

दिवंगत पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि 

इससे पहले, मंत्री विजयवर्गीय पूर्व विधायक स्वर्गीय शंकरलाल तिवारी के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर योगेश ताम्रकार और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार