होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बिना सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

MP NEWS : बिना सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बिना : मध्य प्रदेश के बिना के आगासौद थाना क्षेत्र में रफ़्तार के कहर के चलते दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा रिफायनरी रोड के ग्राम हड़कल के पास हुआ।

रिफायनरी रोड के ग्राम हड़कल के पास हुआ हादसा

दरअसल, आगासौद थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिनकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। 

मृत्यु का कारण संदिग्ध

दूसरी घटना भिंड की है। जहां पुलिस को आज एक युवक का शव अटेर के ग्राम गड़ेर की नहर मे मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार युवक की मौत देर रात नहर मे गिरने की वजह से होना माना जा रहा है। लेकिन नहर मे कम पानी होने से मृत्यु होने का कारण संदिग्ध माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने कसे दर्ज कर लिया है। वही मामले में गहराई से जांच की जा रही है। 

बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

घटना मामला भिंड के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव गड़ेर की है। फ़िलहाल पुलिस ने नहर से युवक के शव को बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में जगहे की जांच जारी है। इधर, बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

 

 


संबंधित समाचार