भोपाल : मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का बुधवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। सुरभि लंबे समय से स्वस्थ संबधित समस्या से जूझ रही थी। इसके चलते उन्होंने 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरभि की मौत से परिवार और पार्टी में शोक की लहर है।
आज शाम 5 बजे निज निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
सुरभि की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे निज निवास बैतूल गंज से शुरू होगी और कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इधर, बेटी के निधन की खबर मिलने के बाद हेमंत खंडेलवाल तत्काल प्रभाव से भोपाल से बैतूल के लिए रवाना हो गए है। वही अंतिम दर्शन के लिए परिवार के लोग हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचना शुरू हो गए है।
हार्ट अटैक से हुई मौत
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि लंबे समय से अस्वस्थ थीं। जन्म से ही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण परिवार उनकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहता था और उनका नियमित उपचार जारी था। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से उनका निधन हो गया। सुरभि आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका भी थी।