होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MORENA NEWS : महिला सुधार गृह की वार्डन पर 3 बालिकाएं ने किया हमला, चाबी छीन हुई फरार, मचा हड़कप

MORENA NEWS : महिला सुधार गृह की वार्डन पर 3 बालिकाएं ने किया हमला, चाबी छीन हुई फरार, मचा हड़कप

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित बड़ोखर महिला सुधार गृह से तीन बालिकाएं वार्डन पर हमला कर फरार हो गई। तीनों ने मंगलवार रात इस घटना को अंजाम। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद सुधार गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तीनों फरार बालिकाएं में 2 नाबालिक और एक बलिक शामिल है। 

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे

बताया जा रहा है कि तीनों ने पहले महिला वार्डन को कमरे के अंदर दबोच लिया। इसके बाद वार्डन के हाथ पर कटा और गर्दन पकड़ ली। जिसके बाद सभी  ने चाबी छीनकर फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

बड़ोखर के बालिका सुधार गृह का मामला

जानकारी के मुताबिक, सुधार गृह में फिलहाल आठ बच्चियां रह रही थीं. बीती रात 26 वर्षीय वर्षा जाटव और दो नाबालिग बच्चियों ने भागने की साजिश रची. बताया जा रहा है कि जैसे ही अधीक्षिका शशि कुलश्रेष्ठ सुधार गृह से बाहर निकलीं, तीनों ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी योजना को अंजाम दे दिया। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनका कहना है कि जल्द ही तीनों बालिकाओं को पकड़ लिया जाएगा।


संबंधित समाचार