होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ashoknagar news : बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2592 युवाओं को रोजगार देने का किया ऐलान, जल्द शुरू होगा प्रक्रिया

Ashoknagar news : बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2592 युवाओं को रोजगार देने का किया ऐलान, जल्द शुरू होगा प्रक्रिया

अशोकनगर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही शहर में अत्याधुनिक कॉल सेंटर बनवाने जा रहे है। यह कॉल सेंटर फेज-2 में 6 करोड़ रूपए में तैयार किया जायेगा। जिसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। जिसकी जानकारी खुद सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी। सिंधिया ने कहा कि शहर में विकास को बढ़ावा देने के साथ रोजगार को भी बढ़ावा देना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। 

2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक कॉल सेंटर होगा तैयार 

सिंधिया ने कहा कि 2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक कॉल सेंटर जल्द ही तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के जरिए 2 हजार 592 युवाओं को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर अब सिर्फ विकास योजनाओं का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि रोजगार का भी बड़ा हब बनेगा।

विभिन्न विकास योजनाओं पर चल रहा काम 

केंद्रीय मंत्री  ने आगे बताया कि अशोकनगर के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सबसे बड़ा फोकस युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है।  सिंधिया ने कहा कि नए कॉल सेंटर के शुरू होने से हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिलेगा,जिससे पलायन भी रुकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना अशोकनगर को रोजगार और सेवा क्षेत्र का नया केंद्र बनाएगी।


संबंधित समाचार