होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rojgar Mela 2026 : खुशखबरी ! ग्वालियर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 32 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, शानदार मिलेगी सैलरी

Rojgar Mela 2026 : खुशखबरी ! ग्वालियर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 32 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, शानदार मिलेगी सैलरी

ग्वालियर : ग्वालियर वासियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। शहर में 28 जुलाई को गदाईपुर रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनी शामिल होंगी और युवाओं को नौकरी का मौका देंगी। अगर आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे है।  तो तुरंत इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाए। 

सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 

इस स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम को जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिन भी अभ्यर्थियों का यहां चयन होगा उन्हें 10 हजार से 45000 रुपए प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। 

पेटीएम, भारतपे समेत 32 कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में पेटीएम सर्विसेज, भारत-पे, टीमलीज, आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टीवीएस मोटर कंपनी, फ्लिपकार्ट, यूनो मिंडा, सेंचुरी प्लाइबोर्ड्स इंडिया, एसआरएफ, जमुना ऑटो और अरविंद फैशन ग्रुप सहित कुल 32 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग और ई-कॉमर्स सेक्टर की कई अन्य कंपनियां भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

इन पदों पर होंगे इंटरव्यू

रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, अप्रेंटिस, इलेक्ट्रिशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर, सुपरवाइजर, टेलीकॉलर, ड्राइवर, हेल्पर और सुरक्षा जवान सहित कई तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती होगी।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां और अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना होगा। मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।

चयन प्रक्रिया और आयु वर्ग

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और संबंधित कंपनी की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। 


संबंधित समाचार