देवास : मध्य प्रदेश के देवास में हादसे का शिकार होने के चलते एक महिला की मौत हो गई। महिला बस से उतरकर घर जा रही थी। तभी अन्य बस ने महिला को रौंदा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला के साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना देवास शहर के उज्जैन तिराहे पर शुक्रवार दोपहर हुआ।
इंदौर से देवास लौटी थी महिला
पुलिस के मुताबिक, इंदौर के सदर बाजार निवासी 50 वर्षीय निगार सुलताना अपनी पांच वर्षीय पोती मरियम के साथ बस से देवास आई थीं। शुक्रवार दोपहर उज्जैन तिराहे पर बस से उतरने के दौरान दूसरी यात्री बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को बस के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निगार सुलताना को मृत घोषित कर दिया, जबकि मरियम के पैर में चोट आई है और उसका उपचार जारी है।
पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही
हादसे के बाद आरोपी बस चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश कोतवाली थाना पुलिस कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उज्जैन चौराहे से इंदौर की ओर जाने वाली बसें अक्सर तेज गति से गुजरती हैं। चौराहे पर लगातार भीड़भाड़ रहने के बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने यहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।