होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RATLAM NEWS : बड़ी खबर ! रतलाम में कुएं का पानी पीने से 80 से ज्यादा लोग बीमार, प्रशासन में मचा हड़कंप

RATLAM NEWS : बड़ी खबर ! रतलाम में कुएं का पानी पीने से 80 से ज्यादा लोग बीमार, प्रशासन में मचा हड़कंप

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में कथित रूप से कुएं का दूषित पानी पीने से 80 से अधिक ग्रामीणों बीमार हो गए। जिन्हे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीणों को पानी पीने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने के बाद सभी को तत्काल 21 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी खबर सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कप मच गया है। 

पानी के नमूने को जांच के लिए भेजा गया

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 3 -4 दिन से कुएं का दूषित पानी पीने से लोगों की तबियत खबर हो रही थी। जिसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। साथ ही कुएं के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने संदिग्ध कुएं के पानी के नमूने को जांच के लिए भेज दिया है। ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। 

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कारणों की पुष्टि

इतना ही नही एहतियात के तौर पर प्रशासन ने संबंधित कुएं को सील कर दिया है और गांव में टैंकरों के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। तब तक स्वास्थ्य और पीएचई विभाग की टीमें गांव की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

मरीजों का उपचार स्वास्थ्य शिविर में जारी

फिलहाल गंभीर रूप से प्रभावित 21 ग्रामीणों को पिपलोदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। अन्य मरीजों का उपचार गांव में लगाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में किया जा रहा है।

 


संबंधित समाचार