होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

₹6 करोड़ की आय, ₹11 करोड़ से ज्यादा खर्च! EOW ने रिटायर्ड बीज प्रबंधक को किया गिरफ्तार

₹6 करोड़ की आय, ₹11 करोड़ से ज्यादा खर्च! EOW ने रिटायर्ड बीज प्रबंधक को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार किया है। जांच में उनके द्वारा ज्ञात आय से ₹5.28 करोड़ अधिक खर्च किए जाने का मामला सामने आया है।

जांच में आय और खर्च में बड़ा अंतर

ईओडब्ल्यू/एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि जांच अवधि में राजेंद्र सिंह क्षत्रीय की कुल वैध आय ₹6,00,47,497.77 रही, जबकि इसी अवधि में उन्होंने ₹11,28,67,045.50 खर्च किए।

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी ज्ञात आय से ₹5,28,19,547.73 अधिक व्यय किया, जो उनकी कुल वैध आय का 87.96 प्रतिशत अधिक है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है मामला

ईओडब्ल्यू/एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी साक्ष्यों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

विशेष न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल

शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय, बैकुण्ठपुर (जिला कोरिया) में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद उन्हें जिला जेल बैकुण्ठपुर भेज दिया गया।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी

ईओडब्ल्यू/एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों में जांच लगातार जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


संबंधित समाचार